Breaking News

ABVP के कार्यकर्ताओं ने फूंका CM का पुतला




लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा रविवार को स्थानीय एक्सचेंज चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया.जिसका नेतृत्व नगर मंत्री राजू पासवान ने किये.वहीं उन्होंने कहा कि परिषद के छात्रों पर झूठा आरोप लगाकर मुकदमा किया जा रहा है.साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के पटना स्थित प्रांत कार्यालय में देर रात छापेमारी व कार्यकर्ताओं पर झूठा मुकदमा करना निन्दनीय है और संगठन इसका विरोध करती है.

IMG 20181202 WA0001



जबकि परिषद के नगर सह मंत्री सुमन चौरसिया एवं प्रशांत कुमार ने कहा कि परिषद कार्यालय पर छापेमारी एक बर्बरतापूर्ण कार्रवाई है.वहीं परिषद के नगर कार्य समिति सदस्य नितीश पासवान एवं प्रशांत कुमार ने कहा कि छात्र संघ चुनाव मे हिंसा की कोई जगह नहीं है.इस अवसर पर परिषद के विभाग प्रमुख पप्पू पान्डेय ने कहा कि पटना विश्व विद्यालय छात्र संघ चुनाव में बिहार सरकार के मुखिया सीधे रूप से कूद चुके हैं.मौके पर परिषद के सन्नी, आर्यन, गोलू, सूरज,राम चौरसिया,अमित,रमेश,मिथिलेश आदि मौजूद थे.



Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!