Breaking News

खगड़िया के युवक को बदमाशों ने सहरसा में मारी गोली,मौत




लाइव खगड़िया : जिले के बेलदौर प्रखंड के पीरनगरा निवासी 35 वर्षीय अमित कुमार को सहरसा में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दी है.घटना शनिवार के शाम की सहरसा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोशी चौक का बताया जा रहा है.मिली जानकारी के अनुसार अमित अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से अपने एक संबंधी कोशी चौक निवासी पंकज साह के यहां किसी समारोह में शामिल होने गये थे.



बताया जाता है कि वो वहां पहुंचकर अपनी गाड़ी से सामान निकाल ही रहे थे कि बाइक पर सवार बदमाशों ने उनके पैर के बहुत ही नजदीक से बाइक निकाला.जिसका अमित ने विरोध किया और उनका बाइक सवारों से तूं-तूं मैं-मैं हो गई. कहा जा रहा है कि महज इतनी सी बात पर बाइक सवार बदमाशों ने अमित के सिर में हथियार सटाकर गोली मार दी.घटना के बाद उन्हें स्थानीय सूर्या अस्पताल ले जाया गया.जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!