Breaking News

लखना धार में लापता महिला का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवठा लखना धार में शुक्रवार की सुबह एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की सूचना पसराहा थाना के पुलिस को दी गई और मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान पसराहा थाना क्षेत्र के भीमरी नवटोलिया निवासी बादल कुमार साह की पत्नी बबिता देवी के रुप में हुई है.शव की स्थिति ऐसी थी कि उसे आसानी से पहचाना नहीं जा सकता था.ऐसे मेंउनके परिजनों के द्वारा शव की पहचान उसके कपड़ों के आधार पर किये जाने की बातें कही जा रही है.बताया जाता हैं कि बबिता देवी 20 नवंबर को जिले के बेलदौर से वापस अपने ससुराल नवलोलिया आने के क्रम में लापता हो गयी थी.



जिस संदर्भ में महिला के पति के द्वारा 23 नवंबर को गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था.बताया जाता है कि इस बीच लापता महिला के परिजनों के द्वारा उनकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका जब कोई पता नहीं चला तो मामले की सूचना पसराहा पुलिस को दी गई.पुलिस द्वारा महिला को ढूंढ निकाने के पूर्व उनका शव बरामद होने की खबरों से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बहरहाल मामले को लेकर क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हैं.मृतका के पिता के द्वारा ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाये जा रहें हैं.वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के द्वारा इसे अज्ञात की नापाक हरकत बताया जा रहा है.बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति को हिरासत में लेकर पुलिस के द्वारा पुछताछ की जा रही है.



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!