लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : सहरसा जिले के सोनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत सिद्ध शक्ति पीठ माता चण्डिका स्थान विराटपुर सोनवर्षा के प्रागंण में आगामी वर्ष 17 से 21 जनवरी तक आयोजित होने वाले श्री शत् चण्डी यज्ञ एवं श्री राम कथा कार्यक्रम को लेकर ध्वजारोहण का कार्य वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ किया.जिसमें खगड़िया के भी परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए.
बताया जा रहा है कि श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया (भागलपुर ) पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस यज्ञको लेकर ना सिर्फ़ सहरसा बल्कि खगड़िया, नवगछिया पुलिस जिला,भागलपुर सहित अन्य जिले के लोगो के बीच उत्साह का माहौल है.
वहीं यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष मनोरंजन सिंह,अनिल सिंह,सदाशिव सिंह आदि ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का भी उत्साह चरम पर है.साथ ही उन्होंने कहा कि कार्यक्रममें श्री शिव शक्ति योगपीठ से जुड़े लोग एवं स्वामी जी के अनुयायी बड़ी संख्या में शिरकत करेगे.मौके पर पंडित गौनू झा,अनिरुद्ध शास्त्री,अण्णु बाबा,धीरज पाण्डेय,सरोज सिंह,शिवप्रेमानंद जी,मानवानंद जी,मनोरंजन प्रसाद सिंह,प्रेम शंकर भारती,पंकज शास्त्री,पंडित भूषण ठाकुर,सिकंदर सिंह आदि मौजूद थे.
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
