Breaking News

भाजयुमो के प्रान्तीय अधिवेशन में जिले से 300 कार्यकर्ता लेंगे भाग




लाइव खगड़िया : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी दुर्गेश सिंह के जिला आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया.इस क्रम में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिले के पसराहा,मानसी,खगड़िया,अलौली सड़क मार्ग पर जमकर नारेबाजी किया.जिसके उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा 23-24 दिसंबर पटना में आयोजित होने वाले प्रांतीय अधिवेशन को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. वहीं भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि संपर्क संवाद के माध्यम से भाजयुमो युवाओं को संगठन से जोड़ेगा.

IMG 20181126 WA0005

साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए पटना में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक प्रान्तीय अधिवेशन में जिले से 300 कार्यकर्ता भाग लेंगे.वहीं उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जिला कार्यसमिति के सदस्य, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र के प्रभारी को बुथ जीतने का मंत्र दिया जाएगा.साथ ही उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्र भक्त युवा राष्ट्र विरोधी शक्ति के साथ देने वाले महागठबंधन को 2019 के चुनाव में करारा जबाब देंगे.



वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि युवा शक्ति को जगाने के लिए भाजयुमो दिन-रात काम कर रही है.जिसका पुनः नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना एक ही संकल्प है.साथ ही उन्होंने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर 29 नवंबर को जिलास्तरीय बैठक आयोजित किया जाएगा.जिसमें संगठन के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्,ष मंडल महामंत्री भाग लेंगे.मौके पर नवगछिया भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा,भाजयुमो के खगड़िया जिला उपाध्यक्ष नवीन पासवान, विकास कुशवाहा, जिला मंत्री राहुल कुशवाहा, कमल क्लब संयोजक नवीन श्रीवास्तव, नगर महामंत्री विनोद कुमार, मानसी मंडल अध्यक्ष अमर कौशिक, अलौली मंडल अध्यक्ष किरण पोद्दार, भाजयुमो नेता नीतीश कुमार, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!