Breaking News

मुश्कीपुर की टीम बैसा को पराजित कर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के बैसा में कार्तिक पूजा के अवसर पर आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा मैच शनिवार को मेजबान बैसा और मुश्कीपुर के बीच खेला गया.स्थानीय इंटर विद्यालय के मैदान में चल रहे तीन दिवसीय टूर्नामेंट के दूसरे दिन के मैच में मुश्कीपुर की टीम ने बैसा को आसानी से मात दे दी.मुश्कीपुर की टीम ने खेल के शुरूआती क्षण से मैच में अपना दबदबा बनाये रखा.जो कि खेल के अंतिम वक्त तक कायम रहा.

IMG 20181124 WA0002



खेल के पहले हाफ में मुश्कीपुर की टीम 2-0 से बढत हासिल कर ली थी.जबकि दूसरे हाफ में मुश्कीपुर ने बैसा की टीम पर एक और गोल दाग कर जीत के अंतर को बढा दिया.मेजबान बैसा की टीम को 3-0 से शिकस्त देते हुए मुश्कीपुर की टीम ने फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया.प्रतियोगिता के अंतिम दिन रविवार को इसी मैदान पर खगड़िया एवं मुश्कीपुर के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा.हलांकि मेजबान टीम का प्रतियोगिता से बाहर होने पर स्थानीय दर्शकों के बीच मायूसी भी देखी गई. उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूजा समिति बैसा के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है.



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!