Breaking News

ट्रक ऑनर एसोसिएशन की महेशखुंट में बैठक,लिया गया कई अहम निर्णय




लाइव खगड़िया : जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की एक बैठक रविवार को महेशखूंट स्थित विवाह भवन में आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिवराज यादव एवं संचालन अमृत कुमार ने किया.मौके पर संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पिछली बैठक की समपुष्टि करते हुए परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग के द्वारा ट्रक मालिकों के शोषण पर अविलंब रोक लगाये जाने का निर्णय लिया.वहीं वाहन को अंडर लोड चलाने,माल का उचित भाड़ा वसूली सहित संघ के कोष को लेकर सभी वाहन मालिक से सहयोग की अपील किया गया.

IMG 20181118 WA0009

साथ ही 10 सदस्यीय टीम का गठन कर बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया.मौके पर अपने संबोधन में शिवराज यादव ने कहा कि जिला प्रशासन यदि 25 नवंबर तक वाहन को अंडर लोड नहीं करा पाती है तो बाध्य होकर संघ को रोड पर आंदोलन करना पड़ेगा.मौके पर बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!