Breaking News

जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन का गठन,शिवराज को अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लाइव खगड़िया : जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के गठन को लेकर रविवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित होटल शकुन्तला इंटरनेशनल में एक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता अरुण कुमार यादव एवं संचालन अमरीश कुमार ने किया.



मौके पर सर्वसम्मति से शिवराज यादव को जिलाध्यक्ष,रूपेश चौरसिया को सचिव,अरुण कुमार यादव को कोषाध्यक्ष,चंदन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष,योगेंद्र सिंह को संयोजक , उपसचिव लालो यादव को उप सचिव चुना गया.जबकि जिला कार्यकारणी सदस्य के रूप में मुन्ना चौरसिया,मनोज चौरसिया,रंजन राय,साजो यादव,अमरीश कुमार,मनोज कुमार यादव,धर्मवीर कुमार, कैलाश चौरसिया,मंटून यादव,अविनाश सिंह, मधुकर आनंद,ललन चौधरी,सुरेंद्र चौरसिया,शंकर यादव,बबलू सहनी,रजनीश कुमार,ललन कुमार,शकलदीप यादव, रामछबीला यादव,सुधीर कुमार एवं पिंटू यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई.

IMG 20181104 WA0005

वहीं ट्रक ऑनरों ने कहा कि पूर्व के संगठन का काफी दिनों से निष्क्रिय रहने से ट्रक ऑनर को आए दिन विभिन्न मामले को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ता था.जिसका सुध लेने वाला कोई नहीं था.ऐसे में एक नई आशा व विश्वास के साथ आज नये सिरे से ट्रक ऑनर संघ का गठन सर्वसम्मति से किया गया है और नगर पार्षद शिवराज यादव को ट्रक एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है.जबकि नवचयनित अध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि जिस आशा और उम्मीद से ट्रक आॅनरों ने उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खड़ा उतरने की कोशिश रहेगी.साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रक आॅनरों के विपत्ति के वक्त सेवा में हाजिर रहूंगा.मौके पर जानकारी दी गई कि ट्रक एसोसिएशन की अगली बैठक 18 नवंबर को महेशखुंट में रखी गई है.जिसमें ट्रक ऑनर की परेशानियों पर विस्तृत चर्चा की जायेगी और उसके समाधान की दिशा में सार्थक पहल किया जायेगा.



Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!