Breaking News

किसान विकास मंच द्वारा 1 को NH जाम व 2 को खगड़िया बंद का एलान



लाइव खगड़िया : किसान विकास मंच के द्वारा पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत किसानों से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को आक्रोश मार्च निकाला गया.इस दौरान मांगों के समर्थन में कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर नारे लगाये गये.

IMG 20181031 WA0008

इसके उपरांत भू समाधि कार्यक्रम के तहत किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं के द्वारा समाहरणालय के समीप अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया. उल्लेखनीय है कि मंच की मांगों में सहकारिता बैंक घोटाले की जांच की मांग व दोषियों पर कार्रवाई,जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने,इस वर्ष के बीज अनुदान की राशि किसानों को अविलंब भुगतान करने,पुराना पोटास अधिकारियों के संरक्षण में परमिट द्वारा किसानों के बीच वितरण सुनिश्चित करने,खाद-बीज के दुकानदारों द्वारा किसानों को क्रय संबंधित बिल देने जैसी मांगे शामिल है.

IMG 20181031 WA0007

मौके पर किसान विकास मंच के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह टुडु ने बताया कि गुरुवार को मांगों के समर्थन मे एनएच 31 जाम किया जाएगा.जबकि शुक्रवार को उन्होंने खगड़िया बंद का एलान किया है.

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!