Breaking News

दर्दनाक : भाई की अंतिम यात्रा के दौरान ही दूसरे भाई के जीवन यात्रा का अंत

लाइव खगड़िया : गमों का पहाड़ लेकर भाई की अंतिम यात्रा में जा रहे दूसरे भाई को क्या पता था कि यह यात्रा ही उनकी जिन्दगी की भी अंतिम यात्रा साबित होगी.लेकिन इस दौरान जो हादसा हुआ वो उस परिवार को पूरी तरह से झकझोर गया.यह दर्दनाक हादसा जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से सामने आया है.साथ ही हादसे में एक अन्य भाई भी बुरी तरह से झुलस कर घायल हो गये हैं.

IMG 20181028 WA0012

मिली जानकारी के अनुसार कुंडी गांव निवासी दो भाई उमेश यादव एवं विरोज यादव अपने एक अन्य भाई हुमन यादव की बीमारी से हुई मौत के बाद उनकी अंतिम यात्रा में दाह संस्कार करने परिवार के साथ जा रहे थे.इसी दौरान एक भाई द्वारा संस्कार के लिए ले जाया जा रहा बांस ज़ीएन बांध पर हाई टेंशन विद्युत तार के स्पर्श में आ गया.जिससे वे करंट की चपेट में आ गये. जबकि उन्हें बचाने गए दूसरे भाई भी बिजली के झटके से बुरी तरह झूलस गये.इस हृदय विदारक घटना में उमेश यादव की मौत हो गई.जबकि उनके भाई जख्मी विरोज यादव को आनन-फानन में गोगरी के रेफरल अस्पताल इलाज के लिए लाया गया.जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.बहरहाल घटना के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है.वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

IMG 20181025 WA0001

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!