Breaking News

कन्हैया पर हुए हमले की पूर्व विधायक ने की निंदा

लाइव खगड़िया : पूर्व विधायक सह सीपीआई के बिहार राज्य मंत्री सत्यनारायण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सीपीआई नेता सह जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हुए हमले की कड़ी निंदा किया है.

IMG 20181017 WA0314

वहीं उन्होंने बताया है कि कन्हैया कुमार मंसूरचक से एक सभा करके बेगूसराय वापस लौट रहे थे.सभा का आयोजन पटना में 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों के मद्देनजर किया गया था.सभा से लौटने के क्रम में भगवानपुर में वे एक शिक्षक मधुसूदन कुशवाहा से मिलने गए.उसी वक्त घात लगाए असामाजिक तत्वों ने लाठी-डंडा व ईट-पत्थरों से कायराना हमला कर दिया.ऐसे में कन्हैया एवं उनके साथ चल रहे युवा नेता जान बचाकर किसी तरह वहां से भागे. काफिले में चल रहे 6 चार चक्का वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इतना ही नहीं उनके काफिले का भगवानपुर से औगना तक पीछा भी किया.

IMG 20181013 WA0378

साथ ही उन्होंने कहा कि सीपीआई और कन्हैया कुमार को मिल रहे जनसमर्थन से बौखलाए सत्ता पक्ष के लोग बौखला गए हैं.वहीं उन्होंने कहा है कि अगर दोषियों को सख्त करवाई और कन्हैया की सुरक्षा की पूरी गारंटी नहीं की गई तो इसके गंभीर परिणाम निकल सकते हैं.

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!