मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पुलिस व अपराधी का यह मुठभेड़ आपको हंसने व सोचने पर कर देगा मजबूर

लाइव खगड़िया : शुक्रवार की रात दुधैला दियारा में पुलिस व अपराधियों के बीच हुआ मुठभेड़ एक ऐसा कसक दे गया है जिसे पुलिस महकमा सहित जिलेवासी शायद कभी भूल भी नहीं पायें.लेकिन उस रात ही उत्तर प्रदेश पुलिस व अपराधियों के बीच हुए एक मुठभेड़ का किस्सा ना सिर्फ आपको मुस्कुराने बल्कि सोचने पर भी मजबूर कर देगा.न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार शुक्रवार की रात ही करीब 11.30 बजे उत्तर प्रदेश के संभल जिले की पुलिस असमौली में वाहनों की चेकिंग कर रही थी.इसी दौरान एक बाइक सवार बैरियर तोड़ कर भागने लगा.जिसका पुलिस ने पीछा किया तो दोनों गन्ने की खेत में जा छिपे.ऐसे में पुलिस की अतिरिक्त दस्ता को भी बुलाकर घेराबंदी शुरू की गई.इस बीच पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई.लेकिन ऐन वक्त पर दारोगा का बंदूक जाम हो गया और वो धोखा दे गया.इसके बाद पुलिस ने अपराधियों को डराने के लिए मुंह से ही ठांय-ठांय करते हुए खेत में घुसना शुरू कर दिया.यह विडिओ सोशल साइट पर वायरल हो रहा है.IMG 20181017 WA0008

ANI UP के सौजन्य से VDO भी देखें :

इस बीच दूसरी तरफ से पुलिस की दूसरी टीम ने एक बदमाश के पैर में गोली मारकर उसे पकड लिया.जबकि दूसरा भागने में सफल रहा.पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए बदमाश की जब पहचान हुई तो वो 25 हजार रूपये वाला इनामी बदमाश निकला.अब खबर आ रही है की मुंह से ही ठांय-ठांय करने वाले दारोग़ा को संभल के एसपी सम्मानित करने वाले हैं.बताया जा रहा है की हथियार नहीं चलने के बावजूद दारोगा ने बहादुरी दिखाते हुए मुंह से ही ठांय-ठांय की आवाज निकलते हुए मौके पर डटे रहे.उल्लेखनीय है की उस वक्त अपराधियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की जा रही थी.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!