Breaking News

विधायक ने किया पीड़ित परिवारों के बीच अनुग्रह राशि का चेक वितरित

लाइव खगड़िया : जदयू विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा गुरुवार को जिला अतिथि गृह में आपदा पीड़ित परिवार के परिजनों के बीच अनुग्रह राशि का चेक वितरित किया गया.मौके पर उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक ईमानदार प्रयास के बाद आज लाभुकों को अनुग्रह राशि प्रदान की जा रही है.

IMG 20181011 WA0011

वही उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि प्राप्त राशि का सदुपयोग करें और किसी भी सरकारी योजनाओं के नाम पर यदि आपसे रिश्वत मांगी जाती है तो इसकी सुचना दें.मौके पर आपदा पीड़ित 8 परिवारों के परिजनों के बीच कुल 28 लाख 4 हजार 3 सौ राशि की चेक वितरित किया गया.

IMG 20181011 WA0010

अनुग्रह राशि का चेक प्राप्त करने वालों में छमसिया गांव की उषा देवी,लाभगांव के चुनचुन राम,बरैय के मुकेश राय व जीतेन्द्र राय,घोघरहा के मिंटू सदा,सोनबर्षा मथुरापुर की रानी देवी,बलुआही की चन्द्रकला देवी व छोटू मल्लिक,बबुराही की ज्योति कुमारी का नाम शामिल था.मौके पर सदर अंचलाधिकारी धीरबालक सिंह,राजस्व कर्मचारी गंगा देवी,सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख परमानंद राय अदि मौजूद थे.

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!