मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पांच हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ चढा आवास सहायक निगरानी के हत्थे

लाइव खगड़िया : जिले के अलौली प्रखंड में कार्यरत एक आवास सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथ पटना से आई निगरानी की टीम के हत्थे शुक्रवार को चढ़ गया.मिली जानकारी के अनुसार आवास सहायक अरूण ठाकुर की गिरफ्तारी शहर के पटेल चौक से हुई है.बताया जाता है वो अलौली प्रखंड के भिखारीघाट पंचायत में कार्यरत थे और उसी पंचायत के एक लाभुक धनुष यादव से इंदिरा आवास योजना की राशि आवंटित कराने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे.जिसकी शिकायत पीड़ित लाभुक के द्वारा निगरानी विभाग को कर दी गई थी.जांच में पीड़ित की शिकायत सत्य पाये जाने के उपरांत निगरानी विभाग हरकत में आई औऱ तय योजना के तहत निर्धारित वक्त पर पटना से खगड़िया पहुंच कर आवास सहायक को 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया.

IMG 20181005 WA0012

उल्लेखनीय है कि आवास सहायक शहर में रहा करते थे और निगरानी विभाग की टीम ने एक सुनिश्चित योजना के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया.वहीं गिरफ्तारी के उपरांत निगरानी की टीम आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आवास सहायक को पटना लेकर चली गई.टीम का नेतृत्व निगरानी विभाग के डीएसपी मोहन सिंह कर रहे थे.बहरहाल निगरानी विभाग के इस कार्रवाई के बाद जिले के भ्रष्ट सरकारी सेवकों के बीच हड़कंप मच गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!