Breaking News

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर सेमिनार का आयोजन

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी प्रखंड के महेशखुंट में शुक्रवार को कॉमन सर्विस सेन्टर के अंतर्गत जिलास्तरीय एक सेमीनार का आयोजन किया गया.मौके पर आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की सूची में नाम सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी) पर जाकर देखने की जानकारी देते हुए सूची में नाम शामिल कराने के लिए निकटतम सीएससी केंद्र या सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर अपना व अपने परिवार का सत्यापन करवा कर आयुष्मान भारत कार्ड प्राप्त करने की बातें कही गई.

IMG 20180928 WA0217

वहीं बताया गया कि योजना के तहत 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रूपये तक अस्पताल के इलाज का खर्च नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा दिया जायेगा.योजना के लाभार्थी की जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम सीएससी पर जाकर या हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क कर लिये जाने की बातें बताई गई. साथ ही कहा गया कि www.mera.pmjay.gov.in के वेबसाइट पर जा कर अपने मोबाइल नंबर से अपने और अपने परिवार की पात्रता की जांच किया जा सकता है.

IMG 20180928 WA0216

मौके पर जानकारी दी गई कि यदि लाभार्थी इलाज करवाने के लिए किसी भी सूचीबद्ध सरकारी या निजी अस्पताल में भर्ती होता है तो पांच लाख रूपये तक का इलाज का खर्च सरकार के द्वारा दिया जायेगा.वहीं कॉमन सर्विस सेन्टर (सी.एस.सी) के जिला सलाहकार रविन्द्र कुमार एवं सुप्रियनक प्रियदर्शी ने कहा कि जिले के लगभग 129 ग्राम पंचायतो में संचालित सी.एस.सी. संचालक ग्रामीणों को योजना से रू-ब-रू करवायें ताकि कोई भी गरीब परिवार इस योजना से वंचित नहीं रह सके.मौके पर सीएससी संचालक नितेश आर्य,मंजीत सिंह,विक्रम कुमार,रवि रंजन,मिथुन कुमार,मनीष कुमार,विकाश कुमार,प्रभाकर कुमार सहित लगभग विभिन्न पंचायतों के लोग उपस्थित थे.

IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!