Breaking News

ABVP कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला

लाइव खगड़िया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को पश्चिम बंगाल के मख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका गया.
IMG 20180926 WA0307
वहीं अभाविप के नेताओं ने कहा कि इस्लामपुर में शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे परिषद के कार्यकर्ताओं पर ममता सरकार की पुलिस ने गोली चला दिया और घटना के बाद जब परिषद के तीन शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री पश्चिम बंगाल पहुंचे तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.वहीं परिषद् के कार्यकर्ताओं ने ममता सरकार की जमकर आलोचना करते हुए इसे तानाशाही रवैया करार दिया.
IMG 20180926 WA0306
इसके पूर्व विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए शहर के दूरभाष केंद्र चौक पहुंचे और वहीं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.मौके पर परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, विभाग प्रमुख पप्पू पांडेय,नगर सह मंत्री राजू कुमार पासवान, नीतीश कुमार, रमन कुमार, कृष्णकांत पोद्दार, प्रशांत कुमार आदि मौजूद थे.
IMG 20180818 WA0025

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!