Breaking News

अन्ना की मांगों के समर्थन में 2 अक्टूबर को देश भर में किसान करेंगे सत्याग्रह

लाइव खगड़िया : किसान विकास मंच के अध्यक्ष सह राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के सदस्य सह बिहार प्रभारी धीरेन्द्र सिंह टूड्डू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र की प्रति किसान समन्वयक समिति के सभी सदस्यों को उपलब्ध कराया है.वहीं उन्होंने पत्र के मजमून की चर्चा करते हुए बताया है कि अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि लोकपाल-लोकायुक्त कानून भ्रष्टाचार मुक्त भारत निर्माण के लिए एक क्रांतिकारक कानून है.जिसके तहत यदि जनता प्रमाण के साथ पीएम,मंत्री,सांसद के खिलाफ भी लोकपाल से शिकायत करती है तो वे पेश के गए प्रमाण के आधार पर जनप्रतिनिधियों के मामले का भी जांच कर सकते हैं.लेकिन चुनाव के वक्त लोकपाल व लोकायुक्त की नियुक्ति का आश्वासन तो दिया जाता है लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे भूला दिया जाता है.

IMG 20180920 WA0313

वहीं उन्होंने वर्तमान केन्द्र सरकार के चार साल के कार्यकाल के दौरान मामले पर 30 बार पत्राचार करने का उल्लेख किया है.बावजूद इसके लोकपाल व लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं किये जाने की बात पत्र में लिखी गई है.साथ ही उन्होंने सरकार की इच्छाशक्ति पर सवाल करते हुए इसे देशवासियों के साथ धोखा बताया है.अन्ना हजारे ने पत्र के माध्यम से 2 अक्टूबर को देश भर में किसानों द्वारा सत्याग्रह किए जाने की जानकारी पीएम को दी है.

IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!