Breaking News

83 बोतल विदेशी शराब के साथ सहरसा के एक व्यक्ति की गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर अपराधियों व शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार को शराब की खेप के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर ट्रैफिक पुलिस प्रभुनारायण सिंह के सहयोग से गश्ती दल ने बलुआही बस स्ट्रैंड से 83 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया.जिसकी पहचान सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के सितुहाडीह निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है.जिसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पुलिस के द्वारा अपनाई जा रही है.बरामद की गई शराब की सभी बोतलें डबल ब्लू ब्रांड के 180 एमएल पैक की बताई जाती है.IMG 20180918 WA0008

उल्लेखनीय है कि नगर थानाध्यक्ष रामदुलार प्रसाद के नेतृत्व में रविवार को की गई कार्रवाई में भी नगर थाना की पुलिस को बलुआही एनएच 31 से 64 बोतल शराब के रामगंज संसारपुर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी थी.

IMG 20180818 WA0025

Check Also

IMG 20260121 WA0003 Scaled

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

खगड़िया के विकास को मिलेगी नई रफ़्तार: नगर सभापति प्रतिनिधि और सांसद के बीच महत्वपूर्ण बैठक

error: Content is protected !!