Breaking News
IMG 20260328 WA0002

“पिछले 26 वर्षों से आ रहा हूँ महद्दीपुर”, मेले के उद्घाटन पर भावुक हुए सम्राट चौधरी

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित महद्दीपुर में शनिवार को राजकीय मेले का ऐतिहासिक और भव्य आगाज हुआ। वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, खगड़िया विधायक बबलू मंडल), बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल और जिलाधिकारी नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत उद्घाटन किया।

विकास की नई राह: पसराहा में स्टील प्लांट की संभावना

मारोह को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “मैं पिछले 26 वर्षों से निरंतर महद्दीपुर मेले में आता रहा हूँ। मुख्यमंत्री द्वारा इसे राजकीय मेले का दर्जा दिया जाना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है।” डिप्टी सीएम ने क्षेत्र के आर्थिक कायाकल्प के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि पसराहा में टाटा बोकारो की तर्ज पर स्टील प्लांट स्थापित करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

बुनियादी ढांचे में होगा बड़ा सुधार

सम्राट चौधरी ने खगड़िया और परबत्ता की समृद्धि को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बिहार में सड़कों के चौड़ीकरण के साथ-साथ खगड़िया रेलवे लाइन को भी फोर-लेन (दोहरीकरण व विस्तार) बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है।

50% OFF On Amazon, Click Here

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है यह मेला

  • गिरिराज सिंह (केंद्रीय मंत्री): उन्होंने कहा कि यह मेला केवल आस्था का केंद्र नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता की पहचान है।
  • बाबूलाल शौर्य (विधायक): उन्होंने क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और भारी संख्या में उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

आज शाम: कल्पना पटवारी बिखेरेंगी सुरों का जादू

मेले के उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं के बीच भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अनुसार, आज शाम सात बजे से भव्य देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसमें सुप्रसिद्ध लोकगायिका कल्पना पटवारी अपनी मधुर आवाज में मां दुर्गा के भजनों की अमृत वर्षा करेंगी, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है।

Check Also

IMG 20260327 WA0007

रील बनी काल ! स्टंटबाजों की लापरवाही ने उजाड़ा एक परिवार का चिराग

रील बनी काल ! स्टंटबाजों की लापरवाही ने उजाड़ा एक परिवार का चिराग

error: Content is protected !!