Breaking News
IMG 20260130 204151
Oplus_16908288

अनुसंधान में लापरवाही पड़ी भारी, SP ने की गंगौर व अलौली थाने के 18 पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई

लाइव खगड़िया : जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों पर कर्तव्यहीनता और जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर कुल 17 पदाधिकारियों का वेतन रोक दिया गया है, जबकि एक अन्य को निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर किया गया है।

गंगौर ओ०पी०: 6 पदाधिकारियों का वेतन रुका, एक निलंबित

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के द्वारा 27 जनवरी को गंगौर ओ०पी० के कार्यों और अनुसंधान (जांच) की समीक्षा की गई थी। समीक्षा के दौरान जांच कार्यों में घोर लापरवाही और आदेशों का उल्लंघन पाए जाने पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई:

  • निलंबन: पु०अ०नि० अरुण कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन हाजिर कर दिया गया है।
  • वेतन पर रोक: जिलादेश संख्या-187/2026 के तहत 6 पदाधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक (धारित) दिया गया है। इनमें शामिल हैं:
    • ​पु०अ०नि० दशरथ कुमार
    • ​पु०अ०नि० जगलाल राम
    • ​पु०अ०नि० राजदेव पासवान
    • ​पु०अ०नि० अजय कुमार
    • ​स०अ०नि० दिलीप साव
    • ​स०अ०नि० सुभाष चौधरी
Antologia shampoo

40% OFF, Available On Amazon

अलौली थाना: थानाध्यक्ष समेत 11 पदाधिकारियों का वेतन रोका

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-2) द्वारा 28 जनवरी को अलौली थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान अनुसंधान में शिथिलता बरतने के कारण जिलादेश संख्या-186/2026 के माध्यम से थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिसकर्मियों का वेतन रोक दिया गया है।

प्रभावित पुलिस पदाधिकारियों की सूची:

  1. ​पु०नि० प्रमोद कुमार (थानाध्यक्ष)
  2. पु०अ०नि० कोयली मिंज
  3. पु०अ०नि० पतरिंग पासवान
  4. पु०अ०नि० सुमंत कुमार शर्मा
  5. पु०अ०नि० दीपक कुमार शर्मा
  6. पु०अ०नि० संजय कुमार तिवारीप
  7. पु०अ०नि० दीनानाथ कुमार
  8. ​पु०अ०नि० शम्भु सिंह
  9. पु०अ०नि० किशुन पंडित
  10. स०अ०नि० तबरेज आलम
  11. स०अ०नि० नरेन्द्र कुमार सिंह

Check Also

Poster 2026 01 29 094608

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’, आयोजन कल

महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर ‘एक शाम शहीदों के नाम’, आयोजन कल

error: Content is protected !!