लाइव खगड़िया : जिले में हथियार तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मानसी थाना पुलिस और एसटीएफ (SOG-3) की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को मानसी थाना क्षेत्र के अरनमा मौजा नोनिया चौरी बहियार स्थित जलेबी पेड़ के पास कुछ अपराधियों के जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना थी कि अमर यादव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार इकट्ठा कर रहा है।

40 to 56% OFF ON AMAZON, ORDER NOW
पुलिस और अपराधियों के बीच फायरिंग
छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस दल को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। बचाव और जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ (SOG-03) और अभियान दल-12 द्वारा भी 22 राउंड फायरिंग की गई। पुलिस की घेराबंदी के बाद एक अभियुक्त को दबोच लिया गया, जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
गिरफ्तार अभियुक्त और बरामदगी
पुलिस ने मौके से दिलेश्वर यादव (65 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:
- 02 रेगुलर रायफल
- 04 जिंदा गोली
- 04 खोखा
- 02 मिस फायर गोली
दर्ज हुआ मामला
इस संबंध में मानसी थाना में कांड संख्या 17/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
टीम में शामिल अधिकारी
इस सफल ऑपरेशन में मानसी थाना के पु०अ०नि० दीपक कुमार, लक्ष्मण कुमार, स०अ०नि० मुकेश कुमार दास और एसटीएफ (SOG-03) के जवान शामिल थे।
Live Khagaria Hyper Local Digital News Platform
