Breaking News
IMG 20250614 215915 Scaled
Oplus_16777216

सहोदर भाई- बहन ने मारी बाजी, NEET में दोनों ने लहराया सफलता का परचम

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : NEET (UG) 2025 का रिजल्ट जारी होते ही जिले के सफल अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा में जिले के परबत्ता प्रखंड के माधवपुर निवासी अजय कुमार सिंह एवं निशा देवी की पुत्री अमीषा सिंह ने कुल 543 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 15796 लाने में सफल रही हैं. साथ ही उनकी भाई सार्थक सिंह ने भी 538 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 18433 में रहे हैं. दोनों भाई – बहन ने इस परीक्षा में सफल होकर जिले का नाम रोशन किया है.

बताया जाता है कि भाई ने पहले प्रयास में ही सफलता हासिल की है. जबकि बहन को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है. दोनों भाई-बहन की सफलता पर माधवपुर पंचायत में खुशी का माहौल बना हुआ है. पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह ने दोनों भाई-बहन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने ही बताया कि दोनों प्रतिभाशाली छात्र – छात्रा के पिता एक निजी कंपनी में कार्य करते है. जबकि उनके बच्चे पटना के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ कर NEET की तैयारी किया. उन्होंने ही बताया है कि माधवपुर गांव के किसी बच्चे ने तीन दशक बाद डॉक्टर की पढ़ाई के लिए इस तरह की सफलता प्राप्त की है.

इधर नगर पंचायत परबत्ता के लेनिन नगर तेमथा निवासी कैलाश मंडल एवं उर्मिला देवी की पोती हर्षिता भारती ने भी NEET में बाजी मारी है. बताया जाता है कि उन्हें अपने प्रथम प्रयास में ही सफलता मिली है. हर्षिता भारती ने ऑल इंडिया जनरल में 8000 रैंक हासिल किया है. हर्षिता भारती के पिता डॉक्टर मुकेश कुमार मधुबनी के झंझारपुर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पद पर हैं. जबकि मां मधु भारती डीएमसीएच दरभंगा में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर कार्यरत हैं.

मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया के वार्ड नंबर 17 निवासी डॉक्टर अरविंद कुमार एवं रजनी कुमारी (सदर अस्पताल कर्मी) के पुत्र सुर्यांशू कुमार ने भी NEET में 540 अंक अर्जित कर 17427 रैंक लाया है और उन्हें भी इस परीक्षा में सफलता मिली है.

इधर जिले के सदर प्रखंड के जलाल नगर गांव निवासी दैनिक मजदूर मोहम्मद बादिल एवं अमिना खातून के पुत्र एम डी आजम को भी NEET में सफलता मिली है. इस परीक्षा में 550 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 12305 प्राप्त किया है. मो आजम ने गरीबी को रोंदते हुए इस मुकाम को हासिल किया है.

Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!