Breaking News
IMG 20250326 WA0001

एसपी ने किया थाना का औचक निरीक्षण, दिया पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने मंगलवार को परबत्ता व सहायक थाना मड़ैया का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान पुलिस कार्यालय में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की. साथ ही हत्या, लूट, डकैती जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने व वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया. वहीं अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच एवं वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया गया.

एसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली. थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया. वहीं एसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने बताया कि निरीक्षण में सभी सामान्य है. सहायक थाना मड़ैया के नये भवन का साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही गई है और मड़ैया थाना में महिला पुलिस की तैनाती की जायेगी. परबत्ता थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राजेश कुमार दास को लाइन हाजिर किया गया. मौके पर एसडीपीओ रमेश कुमार एवं एएसआई विनय कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!