Breaking News
IMG 20250224 WA0006

रन इंडिया रन 2025 : मिनी मैराथन में अन्य प्रदेश के प्रतिभागियों ने‌ भी लिया भाग

लाइव खगड़िया : दादा फिजिकल अकेडमी एवं माउंट लिट्रा जी स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में “रन इंडिया रन 2025” मिनी मैराथन का आयोजन किया गया. जिसमें बिहार सहित यूपी से आए धावक और धाविकाओं ने भाग लिया. स्थानीय मथुरापुर मैदान में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग, माउंट लिट्रा जी स्कूल के निदेशक संजय खंडेलिया, आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद राम, सदर थाना अध्यक्ष राकेश गुप्ता एवं पूर्व जिला परिषद योगेंद्र सिंह जी ने झंडा दिखाकर मिनी मैराथन का शुभारंभ किया. जहां से बड़ी संख्या में प्रतिभागी दौड़ को पूरा करते हुए माउंट लिट्रा जी स्कूल चातर पहुंचे. वहीं बालक वर्ग और बालिका वर्ग में अव्वल रहे 10-10 प्रतिभागियों का चयन हुआ. बालिका वर्ग मे प्रथम स्थान पर आरती यादव (यूपी), द्वितीय निक्की कुमारी (यूपी), तृतीय बबली कुमारी (यूपी), चौथे स्थान पर सोनाली कुमारी (बेगूसराय), पांचवें स्थान पर रिमझिम कुमारी (खगड़िया), छठे अनिता कुमारी (यूपी), सातवें स्थान पर शबनम कुमारी (बेगूसराय), आठवें अनिता कुमारी (खगड़िया), 9वें जिज्ञासा कुमारी (बेगूसराय) एवं
10वें स्थान पर प्रियंका कुमारी (खगड़िया) रहीं.

जबकि बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर पवन राजभर (यूपी), द्वितीय अर्जुन यादव (बक्सर), तृतीय बालेश्वर बिन्द (चंदौली), चौथे सोनू कुमार (बेगूसराय), पांचवें श्रवण कुमार (बेगूसराय), छठे स्थान पर रंजीत कुमार (अरवल), सातवें अनुज कुमार (पटना), आठवें कृष्ण कुमार (मुंगेर), 9वें अश्विनी राय (यूपी) एवं 10वें स्थान पर राकेश कुमार (खगड़िया) रहे.

आयोजन के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद बिहार विधान परिषद के आरक्षण कार्यान्वयन समिति की अध्यक्ष विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल ने दादा फिजिकल अकादमी और माउंट लिट्रा जी स्कूल के युवाओं के व्यक्तित्व विकास और खेल तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास की प्रशंसा करते हुए आयोजकों और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. वहीं उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि माउंट लिटरा ज़ी स्कूल भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराती रहेगी. माउंट लिटरा ज़ी स्कूल के निदेशक संजय खंडेलिया ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते एवं शेष खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अगले बार इससे भी अधिक प्रतिभागियों के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

वहीं दादा फिजिकल अकादमी के संस्थापक पवन कुमार राय ने अतिथियों और प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि माउंट लिट्रा जी स्कूल के सहयोग से ही ऐसे सफल कार्यक्रम का आयोजन संभव हो पाया. इस अवसर पर खगड़िया के पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र सिंह, डॉ अमित आनंद, हर्ष केडिया, अश्विनी सिंह, अश्विनी चौधरी, बाबूलाल शौर्य, शानुर रहमान, देवराज कुमार, कविता कुमारी, के.डी.सर रंजीत कुमार, रणधीर कुमार, रवि रोशन कुमार, सिद्धेश कुमार सिद्धार्थ, राकेश कुमार मनोज, रोहित राय पटेल आदि उपस्थित थे.

Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!