Breaking News

पुलिस गश्ती वाहन देख भाग रही पिकअप से शराब की बड़ी खेप बरामद

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा शनिवार की देर रात जिले के कई थाना क्षेत्रों में किया गया औचक निरीक्षण एवं थानाध्यक्षों को ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों को सजग व मुस्तैद रखने संबंधित दिये गये निर्देशों के बीच रविवार की देर रात महेशखुंट थाना की गश्ती दल को बड़ी सफलता हाथ लगी है.गौरतलब है कि एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान गश्ती दल पार्टी की भी खोज-खबर ली थी.IMG 20180910 WA0016मिली जानकारी के अनुसार बीती रात महेशखुंट थाना की रात्रि गश्ती दल की वाहन को देखकर मानसी की तरफ से आ रही एक पिकअप भान एनएच 31 पर तेज गति से भागने लगी.ऐसे में संदेह के आधार पर गश्ती दल वाहन के द्वारा पिकअप का पीछा किया जाने लगा.पुलिस द्वारा पीछा किये जाने के दौरान पिकअप भागने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हो गई या फिर पिकअप के चालक ने पुलिस से घिरते देख जानबुझ कर वाहन को दुर्घटनाग्रस्त कर फरार हो गए.मौके पर पुलिस गश्ती दल की वाहन भी पहुंची और जब पिकअप की तलाशी ली गई तो विदेशी शराब की 59 कार्टून बरामद किया गया.IMG 20180910 WA0015जिस में रॉयल स्टेग ब्रांड के 180 एमएल पैक की 1152 बोतल व 375 एमएल पैक की 144 बोतल एवं रॉयल मेनसियोन गोल्ड ब्रांड के 375 एमएल पैक की 480 बोतल व 750 एमएल पैक की 144 बोतल सहित कुल 1920 बोतलें शामिल था.मौके से पुलिस ने JH11K-9468 नंबर की पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया.हलांकि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा.बहरहाल पुलिस वाहन मालिक का पता लगाने में जुट गई है.वहीं शराब की एक बड़ी खेप की बरामदगी महेशखुंट पुलिस की यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.IMG 20180818 WA0025

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!