Breaking News
IMG 20241204 214834 Scaled
Oplus_131072

मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, 9 पैक्स अध्यक्षों की कुर्सी बरकरार

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखण्ड अंतर्गत 11 पंचायतों में हुए प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चुनाव के बाद बुधवार को संपन्न हुए मतगणना में अधिकांश पुराने अध्यक्षों ने अपना दबदबा कायम रखा है. हलांकि प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति सौढ़ उत्तरी में बदलाव के साथ प्रेम कुमार अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए है. जबकि प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति भरसो से अभिषेक कुमार ने पहली बार जीत का स्वाद चखा है.

परबत्ता आईटी भवन के काउंटिंग हाल में सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना प्रारंभ हुआ. प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति माधवपुर के निवर्तमान अध्यक्ष मणिकांत सिंह, दरियापुर भेलवा से पंकज कुमार, लगार से अनिता देवी, देवरी से रंजीत कुमार यादव, कबेला से मृत्युंजय ठाकुर ने रिकार्ड चौथी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए है. जबकि जोरावरपुर पैक्स से अशोक सिंह ने पांचवीं बार जीत हासिल कर अपना जलवा कायम रखा है.

परबत्ता नगर पंचायत से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई है. महद्दीपुर से अद्द्यानंद मेहता एवं पिपरालतीफ से विपीन कुमार ने लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर काबिज होने में कामयाब रहे हैं. इधर सौढ़ उत्तरी से प्रेम कुमार ने निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार को पराजित किया है. हालांकि इससे पहले भी दो बार प्रेम कुमार इस पद पर रह चुके हैं.

गौरतलब है कि इस बार के चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हुआ है कि प्रखंड के अधिकतर पैक्स में पुराने चेहरों का वर्चस्व कायम रहा है और जनता ने निवर्तमान अध्यक्षों पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए इनपर जिम्मेदारी सौंपी है. हलांकि कुछ एक नए चेहरों ने भी जीत हार के अंतर को कम करने का भरसक प्रयास किया. लेकिन वे सफल नहीं हो सके है.

बहरहाल चुनाव परिणाम के बाद जीतने वाले खेमों में जमकर अबीर गुलाल उड़ाने व मिठाइयों खाने-खिलाने का दौर चला. जबकि पराजित खेमों में उदासी छाई रही. इधर आईटी भवन प्रांगण में जीत-हार की घोषणा के बाद मतगणना से जुड़े अन्य कार्यों को निपटाया जा रहा था. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया कि मतगणना का कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कर लिया गया है और जल्द ही प्रमाण पत्र भी सभी जीते हुए अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दिया जाएगा. जिसकी सूचना उन्हें दे दी जाएगी.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!