Breaking News
IMG 20241127 200141 Scaled
Oplus_131072

बीपीएससी की परीक्षा में आकांक्षा एवं सौरभ को मिली सफलता

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कन्हैयाचक निवासी एवं शिवशंकर चौधरी की पुत्री आकांक्षा चौधरी को बीपीएससी की परीक्षा में सफलता मिली है. उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कबेला के प्रधानाध्यापक शिवशंकर चौधरी एवं मध्य विद्यालय भवनाथपुर सुल्तानगंज (भागलपुर) की प्रधानाध्यापिका कुमारी किरण की सुपुत्री आकांक्षा चौधरी 69वें बीपीएससी की परीक्षा में 14वां रेंक प्राप्त कर बिहार एजुकेशन सर्विस पद के लिए चयनित हुई हैं. आकंक्षा चौधरी 2024 से उच्च न्यायालय पटना में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. आकाक्षा चौधरी की प्रारंभिक शिक्षा परबत्ता एवंं भागलपुर में हुई है. जबकि उन्होंने कोलकाता से बीटेक की डिग्री प्राप्त की थीं.

आकांक्षा अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है. जबकि उनके बचपन के शिक्षक पवन कुमार चौधरी ने बताया कि आकांक्षा बचपन से ही प्रतिभाशाली छात्रा में से एक थीं और आज उनकी सफलता से वे काफी खुश हैं.

उधर जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरैठा निवासी बिहार पुलिस में एसआई पद पर कार्यरत अजय कुमार चौधरी एवं नीरज देवी के पुत्र सौरभ कुमार भी बीपीएससी की परीक्षा में 113वां रेंक प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी पद के लिए चयनित हुए हैं. सौरभ कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गांव में ही हुई है. जबकि मगध विश्वविद्यालय से उन्होंने स्नातक की डिग्री लेकर दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी में लग गए थे. बताया जाता है कि तीसरे प्रयास में उन्होंने सफलता हासिल की है. अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. साथ ही उन्होंने कहा है कि उनके कुछ मित्र बीपीएससी परीक्षा के अंतिम सूची में नहीं आ सके. लेकिन वे चयन के बिल्कुल ही करीब थे. ऐसे में निश्चय ही उनके लिए वक्त सही नहीं था. लेकिन आगे का वक्त उनका होगा और वे ईमानदारी से मेहनत करें. सफलता उनके कदम चूमेगी.

Check Also

FB IMG 1769793755789

जिलाधिकारी के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, 131 मामलों की हुई सुनवाई

लाइव खगड़िया : जिले के समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री नवीन …

error: Content is protected !!