Breaking News
IMG 20241120 WA0000

परबत्ता में पहले दिन 58 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन का पर्चा

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखण्ड के आईटी भवन में पैक्स चुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन शुरू हुआ. 15 पंचायत में पैक्स अध्यक्ष समेत प्रबंधकारिणी का चुनाव को लेकर आईटी भवन में नामांकन को लेकर पांच काउंटर बनाया गया है. जहां अभ्यर्थी अपना नामांकन का पर्चा भर रहे हैं.

प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए 2 महिला व 10 पुरुष, प्रवंधकारिणी के सदस्य ( अनुसुचित जाति) के लिए 4 महिला, 5 पुरूष, प्रवंधकारिणी सदस्य (अत्यंत पिछडा वर्ग) के लिए 3 महिला व 5 पुरूष, प्रवंधकारिणी सदस्य (पिछड़ा वर्ग) के लिए 2 महिला व 6 पुरूष, प्रवंधकारिणी सदस्य के लिए (सामान्य वर्ग) 8 महिल, 13 पुरूष 13 सहित कुल 58 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. नामांकन की प्रक्रिया 21 नवंबर तक चलेगा.

पैक्स चुनाव के नामांकन को लेकर परबत्ता बाजार में भीड़ काफी देखी गई. उम्मीदवार जैसे ही नामांकन का पर्चा भरकर प्रखंड मुख्यालय से निकल रहे थे वैसे ही उनके समर्थक उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे. साथ ही एक दुसरे को अबीर गुलाल लगाया जा रहा था. बाजार में मिठाई की बिक्री में इजाफा देखा गया.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!