Breaking News

…और एसपी के औचक चेकिंग के दौरान नींद में पाये गए गश्ती दल पदाधिकारी

लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के द्वारा बीती रात जिले के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया गया.इस दौरान नगर थाना,चित्रगुप्तनगर थाना,मुफस्सिल थाना व मानसी थाना क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के कार्यशैली की चेकिंग की गई.इस क्रम में नगर थाना के ओडी पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक अरविन्द सहनी,चित्रगुप्तनगर थाना के ओडी पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक विजेन्द्र प्रसाद एवं मुफस्सिल थाना के ओडी पदाधिकारी पुलिस अवर निरीक्षक अरूण सिन्हा अपने-अपने ड्यूटी पर उपस्थित एवं सजग पाये गये.जिसके लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया.साथ ही चित्रगुप्तनगर थाना में संतरी पर उपस्थित महिला सिपाही बेबी कुमारी,नगर थाना के गृहरक्षक रामेश्वर सिंह एवं मानसी थाना के गृहरक्षक संजीव कुमार अपनी-अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद मिले.ऐसे में इन सभी पुलिस कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया.चेकिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा गश्ती दल पार्टी का भी खोज-खबर लिया गया इस क्रम में नगर थाना की गश्ती दल के पदाधिकारी सुभाष चन्द्र यादव अपने थाना क्षेत्र में सजगता के साथ ड्यूटी करते पाये गये.जिसके लिए उन्हें भी पुरस्कृत किया गया.जबकि चित्रगुप्तनगर थाना के गश्ती दल पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक जय कुमार प्रसाद सोये अवस्था में मिले.जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति पाये जाने पर कार्रवाई किये जाने की हिदायत दिया गया.साथ ही सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया गया कि भविष्य में भी औचक चेकिंग अभियान जारी रहेगा.ऐसे में संबंधित थानाध्यक्ष वहां पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों को सजग करें अन्यथा चेकिंग के दौरान कर्तव्य में लापरवाही बरते जाने वाले पदाधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी.IMG 20180818 WA0025

Check Also

Poster 2026 01 20 105637

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

DM ने कलाकारों को किया सम्मानित, मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दी पेंशन की सौगात

error: Content is protected !!