Breaking News
IMG 20241105 233924
Oplus_131072

विधायक की पहल से अगुआनी – सुल्तानगंज घाट के बीच पीपा पुल लगने की जगी आस

लाइव खगड़िया : परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार के प्रयास से अगुवानी – सुल्तानगंज घाट के बीच फिलहाल पीपा पुल लगाने की आस जगी गई है. बताया जाता है कि विधायक ने पुल निर्माण निगम के एम डी को अगुवानी – सुल्तानगंज घाट के बीच पीपा पुल लागने को लेकर पत्र लिखा था. साथ ही विधायक ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष को पत्र लिख बताया था कि अगुवानी – सुलतानगंज घाट के बीच गंगा नदी पर विगत दस वर्षो से पुल निर्माणाधिन है और अब भी निर्माण कार्य को पूर्ण होने में चार साल से ज्यादा समय लगने की संभावना है. इस बीच निर्माणाधीन पुल का हिस्सा तीन बार क्षतिग्रस्त भी हुआ है. वहीं विधायक ने तत्काल वहां नया पीपा पुल लगाने का अनुरोध किया था. ताकि छोटी गाडियों और आमजनों को आवाजाही करने में सहूलियत हो और आम जनता के बीच पनप रहे आक्रोश को कम किया जा सके.

ज्ञात हो कि निर्माणाधीन पुल के दोनों ओर का सम्पर्क पथ निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. फिलहाल पीपा पुल लग जाने से आए दिन होने वाली नाव दुर्घटना से बचाव होगा. इससे दस साल से प्रतीक्षारत लाखों लोग निर्माणधीन पुल निर्माण कि अवधि में पीपा पुल का उपयोग कर सकेंगे. विदित हो की पुल निर्माण के एम डी ने विधायक डॉ संजीव कुमार के मांग के आलोक में पथ निर्माण विभाग के सचिव को पत्र लिख कर विभागीय स्तर से मार्गदर्शन मांगा है. ताकि पीपा पुल का कार्य आरंभ किया जा सके.

Check Also

IMG 20260316 173002

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!