Breaking News
IMG 20240618 WA0007

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार ने परबत्ता प्रखंड के सौढ उत्तरी पंचायत के सतीश नगर के सहनी टोला में सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. जिसके बाद उत्क्रमित उच्च माध्यमिक मड़ैया पिपरा लतीफ़ विद्यालय परिसर और उत्क्रमित उच्च माध्यमिक नयागांव गोढ़ियासी में विधायक ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. बताया जाता है कि दोनों विद्यालय का भवन निर्माण 4 करोड़ की लागत से होगा. वहीं उन्होंने बताया कि कि मध्य विद्यालय को उत्क्रमित किए जाने के बाद समुचित पढ़ाई के लिए भवन एक बड़ी समस्या थी. जिसके दूर होने से क्षेत्र के बच्चों को अब शिक्षा लेने के लिए बाहर नहीं जाना होगा. साथ ही विधायक ने निर्माण के साथ वर्गों के संचालन की बात कही. वहीं उन्होंने कहा कि वे सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने को लेकर तत्पर रहेंगे.

विधायक ने कबेला पंचायत के डुमरिया खुर्द के दुर्गा स्थान के प्रांगण में भव्य आर एन सिंह स्टेडियम निर्माण का भी लोकार्पण किया. बताया जाता है कि स्टेडियम निर्माण से हजारों लोग एक साथ वॉलीबॉल मैच का आनन्द स्टेडियम में ले सकते हैं.

इस अवसर पर आर एन सिंह विचार मंच के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, परबत्ता मुखिया संघ अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, खीराड़ीह पंचायत के मुखिया राहुल कुमार, सौढ उत्तरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, तेमथा करारी पंचायत के मुखिया राजीव चौधरी, गौतम पोद्दार, माधवपुर पंचायत के मुखिया आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बंटू सिंह, लालरत्न कुमार, मणिभूषण राय, गौरव चौधरी, नीलेश पासवान, अंकेश सिंह, विजय कुमार आदि उपस्थित थे

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!