Breaking News
IMG 20240519 WA0005

गंगा में नहाने के दौरान Reel बनाने के चक्कर में डूबे 4 युवकों का शव बरामद

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के अगुआनी गंगा नदी की मुख्य धारा में शनिवार की दोपहर स्नान के दौरान रिल बनाने के चक्कर में 5 युवक एवं 1 युवती डूब गए थे श. हालांकि ग्रामीणों के तत्परता से एक युवक एवं एक युवती को गंगा की धारा से सुरक्षित निकाल लिया गया था. लेकिन चार युवक गंगा की धारा में लापता हो गए थे. घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम एवं स्थानीय गोताखोर के द्वारा नदी में सर्च अभियान शुरू किया था. लेकिन शनिवार देर शाम तक कोई भी शव बरामद नहीं किया जा सका था. इधर रविवार की सुबह अगुआनी गंगा नदी की मुख्य घारा में एक शव को तैरते हुआ देखा गया. जिसे स्थानीय आपदा मित्र के द्वारा पानी से बाहर निकाला गया. शव की पहचान कुल्हड़िया निवासी स्व सुबोध साह के पुत्र 15 वर्षीय निखिल कुमार के रूप में किया गया. बताया जाता है कि निखिल कुमार इस वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा पास किया था. जिसके बाद परबत्ता पुलिस ने शव को खगड़िया सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया है.

उधर एसडीआरएफ की टीम गंगा नदी में लापता अन्य युवकों की तलाश में सर्च अभियान जारी रखा और रविवार को दोपहर एक बजे कुल्हडिया निवासी राकेश तिवारी के पुत्र 18 वर्षीय आदित्य कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया. साथ ही रविवार को चार बजे के पहले भरसो गांव निवासी मुकेश चौधरी के पुत्र 16 वर्षीय शुभम कुमार एवं स्व अरविंद चौधरी के पुत्र 16 वर्षीय राजन कुमार का शव भी बरामद कर लिया गया.

शव बरामद होने के बाद परबत्ता पुलिस ने सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मौके पर परबत्ता थाना के एसआई शिव कुमार , अजय कुमार , एसडीआरएफ टीम के एसआई सुनील कुमार, हवलदार अशोक कुमार सिंह, हवलदार श्रवण कुमार झा,vसिपाही गुलशन कुमार, सिपाही परमानंद, सिपाही बिरेंद्र कुमार, गोताखोर चंदन प्रसाद सिंह, गोताखोर संजीव कुमार, सिपाही नाजिम अंसारी, सिपाही एमडी ओबिदुल्लाह आदि तैनात रहे. इधर सीओ मोना गुप्ता ने बताया कि आवश्यक सरकारी प्रक्रिया के बाद मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाएगा.


इधर घटना से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक चार युवकों में तीन अपने-अपने घर का एकलौता चिराग था और तीनों घरों का चिराग सदा के लिए बुझ गया.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!