Breaking News
Lover 82

त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में आशिक की हत्या, शव बरामद

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के भरतखण्ड ओपी क्षेत्र में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में एक आशिक की हत्या कर दी गई है. भरसों पंचायत के थेभाय गांव से 8 जनवरी की रात लापता 54 वर्षीय मनोज शर्मा का शव 10 जनवरी की देर रात भरतखंड पुलिस ने बरामद कर लिया है. मामले को लेकर मनोज शर्मा की पत्नी के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर भरतखंड पुलिस पड़ताल में जुट गई थी. लेकिन मामले में उस वक्त नया मोड़ सामने आ गया, जब 9 जनवरी को गांव के बगीचे में खून के धब्बे एवं मनोज शर्मा के कुछ कपड़े मिले. लापता की पत्नी ललिता देवी ने अपने आवेदन में इस बात का जिक्र किया था कि सोमवार की देर शाम को किसी का फोन आया और उसके बाद मनोज शर्मा घर से निकले. लेकिन फिर वे वापस नहीं लौटे.

मामले में भरतखण्ड ओपी पुलिस ने‌ तकनीकी अनुसंधान के दौरान एफएसएल एवं स्निफर डॉग टीम की सहायता से घटनास्थल का निरीक्षण किया. साथ ही मृतक मनोज शर्मा के मोबाइल के CDR के Analysis से एक संदिग्ध महिला का नंबर मिला. जो थेभाय गांव की ही बताई जाती है. जब उस महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो थेभाय गांव के ही मिथुन कुमार शर्मा एवं अखिलेश दास के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. जिसके बाद दोनों को जब हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो मिथुन कुमार शर्मा की निशानदेही पर अकहा ढाला से करीब 200 मीटर आगे 5G केबल के तार के पॉट में से मृतक के शव को बरामद किया गया.

चर्चाएं है कि महिला अभियुक्त की मृतक के अलावा मिथुन शर्मा से भी अवैध संबंध था. लेकिन मिथुन शर्मा को यह बात पसंद नहीं थी और उसने महिला से इसकी शिकायत की. लेकिन मृतक प्यार के इस रास्ते से हटने को तैयार नहीं था. ऐसे में मिथुन शर्मा ने अखिलेश दास के साथ मिलकर महिला के सहयोग से घटना को अंजाम दे डाला. कहा जाता है कि अखिलेश दास का मृतक से पुरानी दुश्मनी थी. बताया जाता है कि महिला तीन बच्चों की मां है. इधर घटना से मृतक की पत्नी रो-रोकर बेहोश हो जा रहीं हैं.

Check Also

IMG 20260116 182258

हाईवे पर हादसा : खगड़िया के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाईवे पर हादसा : खगड़िया के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

error: Content is protected !!