Breaking News
IMG 20231212 WA0004

ऑटो पलटने से एक ही परिवार के चार सदस्य घायल, एक की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के अगुआनी-नारायणपुर बांध पर कौरचक्का नयावास विद्यालय के समीप ऑटो पलटने से वाहन सवार 5 व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए. जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई. सड़क दुघर्टना का शिकार बने सभी एक ही परिवार का सदस्य बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार जिले के परबत्ता प्रखंड के भरसो पंचायत के थेभाय गांव (वार्ड नंबर 2) के एक परिवार के 5 सदस्य नवगछिया से अपने निजी वाहन ऑटो से घर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा गई.

घटना के बाद दुधैला निवासी कृष्ण कुमार एवं शिक्षक डॉ प्रदुमन कुमार ने सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर भेजा. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं इलाज के दौरान चार वर्षीय गुड्डी कुमारी ने दम तोड़ दी.

घायलों में निशांत शर्मा (35 वर्ष), मयंक कुमार (8 वर्ष), हीरा मनी देवी (30 वर्ष), मुकेश शर्मा (55 वर्ष) का नाम शामिल है. जिसमें से मयंक की नाज़ुक हालत देखते हुए उसे भागलपुर से पटना रेफर कर दिया गया है. बताया जाता है कि ऑटो खुद निशांत शर्मा ही चला रहे थे. घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ऑटो पर एक दो साल की बच्ची भी अपनी मां की गोद में बैठी थी. लेकिन हादसे में उसे खरोंच तक नहीं आई.

Check Also

IMG 20260116 182258

हाईवे पर हादसा : खगड़िया के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाईवे पर हादसा : खगड़िया के इकलौते चिराग की मौत, परिवार में मचा कोहराम

error: Content is protected !!