Breaking News
IMG 20231124 WA0005 1

राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने खगड़िया की टीम रवाना

लाइव खगड़िया : बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा बिहार राज खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय बालक अंडर 14,17,19 हॉकी प्रतियोगिता के लिए खगड़िया जिला का 45 सदस्यीय दल अजय कुमार के नेतृत्व में शनिवार को कोशी कॉलेज मैदान से रवाना हुई. वहीं जिला हॉकी संघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि अंडर 14 वर्ग में टीम प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में 13 सदस्यों की टीम है और टीम में प्रियांशु आनंद, मनु कुमार, राकेश कुमार, आयुष कुमार, शिवम कुमार, निर्मल कुमार, छोटू कुमार, गगन कुमार, रवि कुमार, अरमान कुमार, विशाल कुमार, अनुराग कुमार, रामकुमार शामिल हैं.


बताया जाता है अंडर 17 के टीम प्रभारी राजा कुमार के नेतृत्व में 16 सदस्यीयहै. जिसमें प्रिंस कुमार, रितिक कुमार, सुमित कुमार, प्रियांशु कुमार, अविनाश कुमार, सुधांशु कुमार, आदित्य कुमार, संदीप कुमार, गोलू कुमार, निखिल कुमार, कुंदन कुमार, सत्यम कुमार, सोमनाथ कुमार चौरसिया, राजकुमार, रोहित कुमार, अंकित कुमार शामिल हैं. जबकि अंडर 19 टीम के प्रभारी नीतीश कुमार हैं और वे 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. जिसमें यशराज, चंदन कुमार, रजनीश कुमार, प्रशांत कुमार, दिलखुश कुमार, दिव्यांशु कुमार, अंकित कुमार, राजीव कुमार, कर्ण कुमार, नितीश कुमार, आदित्य कुमार, राजू कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत कुमार, साद अली शामिल हैं.

जिला हॉकी के सचिव विकाश कुमार ने बताया है कि राज्य स्तरीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों का चयन राज्य टीम के लिए किया जाना है. साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद व्यक्त किया. इधर उपाधीक्षक (शारीरिक शिक्षा) विजय कुमार, शारीरिक शिक्षक शशिकांत कुमार, चतुरानंद, राजकुमार आदि ने भी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी है.

Check Also

IMG 20260210 WA0027 2 Scaled

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

नयागांव बना चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कटिहार को हराकर BRCT कप पर जमाया कब्जा

error: Content is protected !!