Breaking News
IMG 20231010 WA0242

प्रखंड प्रशासन ने संकल्प सप्ताह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के आईटी भवन में आकांक्षी कार्यक्रम के तहत समावेशी समारोह का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में संकल्प सप्ताह (3 से 9 अक्टूबर तक) के दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आईसीडीएस, स्वच्छता विभाग एवं विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रखंड प्रशासन के द्वारा सम्मान पत्र एवं उपहार भेंट किया गया.

वहीं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर राजेश कुमार, रिपुंजय कुमार, प्रेरणा कुमारी, गुंजन कुमारी, अंशु कुमार, प्रीति कुमारी, प्रेम राज कुमार, अनुपम कुमार गौतम, मनोरंजन कुमार, श्रवण कुमार, सविता कुमारी, श्रवण कुमार एवं सचिन कुमार, शिक्षा विभाग के शिक्षक विद्या भूषण विमल व सुबोध कुमार को सम्मानित किया गया. जबकि आईसीडीएस के रचना कुमारी, प्रतिमा कुमारी, पूजा कुमारी, चंद्रप्रभा, कुमारी जयप्रभा, कुमारी अंकिता, कुमारी चंद्रप्रभा व सीमा कुमारी एवं कृषि विभाग के किशोर कुमार कौशल, दीपक कुमार स्कंद को सम्मानित किया गया. इसी तरह स्वच्छता के क्षेत्र में सुभाष कुमार शर्मा, दिवाकर कुमार, रणधीर कुमार, उग्रेश कुमार, राजीव कुमार, अनिकेत रंजन आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ कशिश सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260316 173002

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

स्मैक तस्करी का भंडाफोड़, तीन लाख की हेरोइन बरामद एवं दो की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!