Breaking News
1696345333403

माइक्रोफाइनेंस कंपनी के प्रबंधक से 6 लाख ले उड़े बदमाश

लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने छिनतई की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. घटना मंगलवार की है. बदमाशों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए बीच शहर में घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार माइक्रोफाइनेंस कंपनी के प्रबंधक दिनेश कुमार स्टेट बैंक आफ इंडिया के मुख्य शाखा में रूपया जमा करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान राजेंद्र चौक ओवरब्रिज के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे 6.25 लाख रुपए की छिनतई कर ली. बताया जाता कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश गौशाला रोड की तरफ फरार हो गए.

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बहरहाल घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों सहित पीड़ित से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!