Breaking News
1694186183285 1

सांसद सात दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर, पहले दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

लाइव खगड़िया : सात दिवसीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को सांसद चौधरी महबूब अली कैसर विभिन्न कार्यक्रम में सम्मिलित हुए. इस क्रम में उन्होने लगभग 477600 रूपये की लागत से जिले के चौथम प्रखंड के पिपरा पंचायत के वार्ड नंबर 06 में समिति मद से निर्मित ढक्कन सहित नाला, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य एवं 1495000 की लागत से चौथम प्रखंड के पश्चिमी बोरने पंचायत के वार्ड नंबर 11 में निर्मित पीसीसी सड़क का चौथम प्रखंड प्रमुख शोभा देवी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. वहीं सांसद ने लोगों की समस्या सुनी और उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया.

सांसद समसपुर पंचायत के सपहा ग्राम में पुलकित यादव (वकील साहब) के श्रद्धांजली सभा में भी सम्मिलित हुए. जिसके उपरांत उन्होंने बलतारा पंचायत के लौंगा ग्राम तथा बोरना में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला का उद्धघाटन किया.

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि चंदन सिंह, मनेलाल सिंह (मुखिया), मृत्युंजय सिंह (मुखिया), बबलू सिंह (मुखिया), पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गोविंद कुमार, मुरारी सिंह, रामप्रीत कुमार, प्रकाश पासवान, मोहन कुमार, प्रशांत कुमार, आरजेडी के छात्र नेता सुमित, धर्मेंद्र सिंह, बाल्मीकि सिंह, ललन कुमार, धर्मवीर कुमार, कार्तिक कुमार, शशिकांत कुमार, अटल कुमार, चितरंजन कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260318 WA0037

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

पुलिस की छापेमारी में देशी कट्टा बरामद, एक हिरासत में

error: Content is protected !!