Breaking News
IMG 20230903 WA0080

वैश्य चेतना समिति के द्वारा राजनीतिक दावेदारी सम्मेलन आयोजित

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कबीर मोती दर्शन महाविद्यालय में रविवार को वैश्य चेतना समिति के द्वारा राजनीतिक दावेदारी सम्मेलन का आयोजन किया गया.रैली के साथ कार्यक्रम की की गई. इस दौरिन रहीमपुर मोड़ से जुलूस निकला. जो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा स्थल पर पहुंचा.

कार्यक्रम की दूसरे सत्र की शुरुआत नगर पंचायत परबत्ता की चेयरमैन अर्चना देवी, वैश्य चेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, सचिव राजेश कुमार, पूर्व डी.डी.सी रविकांत तिवारी, पूर्व सरपंच योगेंद्र साह, निरंजन साह, रमन साह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सभा को संबोधित करते हुए वैश्य चेतना समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने कहा की पूरे राज्य के वैश्य समुदाय के सभी उपजाति को संगठित कर 2025 में वैश्य की सरकार बनाने का लक्ष्य है. इसी उद्देश्य से आज परबत्ता के के एम डी कॉलेज मैदान में वैश्य समुदाय के सभी उपजाति के लोग जुटकर अपने राजनीतिक दावेदारी की बात कर रहे हैं.

वहीं युवा अध्यक्ष डॉ संजीव कुमार ने कहा कि आज पूरे राज्य में वैश्य समुदाय के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं. लेकिन इष अत्याचार पर कोई भी राजनीतिक दल बोलने तक के लिए भी तैयार नहीं है. पिछले दिनों वैश्य समुदाय के एक नौजवान की हत्या बंदेहरा पंचायत में हुई. इस पर किसी भी राजनीतिक दल ने कोई पहल कदमी नहीं की. साथ ही उन्होंने वैश्य समुदाय के सभी उपजाति के लोगों से आह्वान किया कि सभी संगठित होकर ऐसी राजनीतिक दलों का बहिष्कार कर अपने समाज के नेताओं को विधानसभा और लोकसभा भेजने का काम करें. वहीं नगर पंचायत परबत्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि आज वैश्य समाज के लोग वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था से हताश और निराश हैं. जबकि पूर्व डीडीसी रविकांत तिवारी ने कहा कि विश्व समाज की सभी उपजातियां के ऊपर हमले हो रहे हैं और उनको एक करने की जरूरत है. वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजू राजहंस ने कहा की इसी तरह वैश्य समुदाय एकजुट रहा तो आने वाले समय में परबत्ता विधानसभा का भी नेतृत्व कोई वैश्य का बेटा ही करेगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पार्षद अर्चना देवी एवं मंच का संचालन धीरज कुमार ने किया. मौके पर पूर्व प्रमुख नरेश प्रसाद बादल, ज्ञानचंद्र भगत, अरविंद भगत, झींगों पंडित, पकरैल पंचायत के मुखिया अरुण कुमार साह, गौछारी पंचायत के मुखिया शंभू चौरसिया, पूर्व मुखिया कैलाश शर्मा, युगल किशोर साह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि महेश कुमार पुष्पा, रौशन चौरसिया घौला, नंदकिशोर, मनु मयंक, मंटू आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!