Breaking News
JPEG 20230808 211933 3627458150586296384

शिक्षक पर छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप, गिरफ्तार

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के कोलवारा पंचायत के एक कन्या प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर विद्यालय के पांचवी कक्षा की एक छात्रा के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. आरोप है कि शिक्षक ने स्कूल की पांचवीं क्लास की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है. मामला तीन-चार दिन पूर्व का बताया जाता है.

मिली जानकारी के अनुसार पहले ग्रामीण स्तर पर मामले को रफा-दफा किए जाने के लिए पंचायत भी हुई थी. लेकिन बाद में आरोपी शिक्षक के पुत्र द्वारा अनर्गल बयानबाजी से मामला तूल पकड़ लिया. सोमवार को मामले को लेकर आक्रोशित दर्जनों ग्रामीण विद्यालय परिसर पहुंचे तथा जमकर बवाल किया. मामले की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव कर तत्काल मामले को शांत कराया. साथ ही पुलिस पूछताछ के लिए शिक्षक को थाना ले आई.

मामले पर थाना अध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि शिक्षक से पूछताछ की गई. मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों के द्वारा शिक्षक के विरूद्ध लिखित आवेदन दिया गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए पोस्को एक्ट के तहत शिक्षक को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है. मामले में जांचोपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उधर आरोपी शिक्षक ने बताया है कि कुछ ग्रामीणों ने एक साजिश के तहत बेवजह उनपर निराधार आरोप लगाया है.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!