Breaking News
IMG 20230710 WA0321

देवघर जाने के क्रम में बाइक को ट्रक ने लिया चपेट में, चचेरे भाईयों की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : बाइक से देवघर जाने के क्रम में दो चचेरे भाइयों को एक अनियंत्रित ट्रक ने चपेट में ले लिया. हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के पसराहा ढाला के समीप की है. मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के चौथम पंचायत के सोनवर्षा गांव निवासी वार्ड नंबर एक के दिनेश यादव के पुत्र 22 वर्षीय अमित कुमार और पारस यादव के पुत्र 19 वर्षीय लालू कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि दोनों चचेरा भाई रविवार की देर शाम देवघर के लिए बाइक से निकला था. इसी दौरान देर रात पसराहा ढाला के समीप पीछे से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक ले जाया गया. जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल अमित की मौत हो गई. जबकि लालू कुमार को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया. लेकिन लालू की भी बेगूसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस ने दोनों शवों का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना से ही मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. वहीं महिलाओं के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन था. घटना से हर किसी की आंखें नम थी. इधर घटना के बाद पसराहा थाना की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. हलांकि चालक मौकै से भागने में सफल रहा है.

Check Also

IMG 20260318 WA0042

चैती दुर्गा मेला : खगड़िया में दिखेगी माता वैष्णो देवी की झलक, जमुई और मुंगेर के कलाकार उकेर रहे कला के रंग

चैती दुर्गा मेला : खगड़िया में दिखेगी माता वैष्णो देवी की झलक, जमुई और मुंगेर के कलाकार उकेर रहे कला के रंग

error: Content is protected !!