Breaking News
IMG 20230618 WA0164

पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की सफलता को लेकर राजद की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

लाइव खगड़िया : राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में रविवार को बलुआही ठाकुरबाड़ी के सभागार में पार्टी के कार्यक्रम को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. जिसमें राजद जिला कमिटी के पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रधान महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष व प्रधान महासचिव, नगर अध्यक्ष, नगर प्रधान महासचिव सहित पंचायत अध्यक्ष एवं पंचायत प्रधान महासचिव ने भाग लिया.

बैठक में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर अनुमंडल, प्रखंड व नगर स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा, 05 जून को युवा राजद के द्वारा जिला मुख्यालय में महाधरना, महागठबंधन का प्रखंड स्तरीय धरना एवं बूथ कमिटी की समीक्षा की गई. वहीं राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने समीक्षा के उपरांत कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूर्व के सभी कार्यक्रम सफल रहा है और उन्हें आशा है कि पंचायत व गांव स्तर तक होने वाले अम्बेडकर परिचर्चा कार्यक्रम भी सफल होगा. जिसके लिए गांव – गांव में जागरूक अभियान चलाने की जरूरत है. वहीं उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं से आमलोगों को जागरूक कर आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी लोकसभा सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार को विजयी दिलाने का आह्वान किया.

बैठक में राजद के जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, मानसी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू कुमान सुमन, नगर पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू यादव, राज्य परिषद सदस्य प्रफुलचंद्र घोष, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजित सरकार, पूर्व नगर पार्षद चंद्रशेखर कुमार, जिला महासचिव चंदन सिंह, दीपक चन्द्रवंशी, गौरव कुमार, पूर्व नगर पार्षद सह जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, जिला उपाध्यक्ष कैलाशचंद्र यादव, प्रमोद यादव, मो याजदानी, युवा राजद के जिलाध्यक्ष उदय यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, आपदा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जुल्फिकार अली, दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निभा भारती, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकिशोर राज, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुजय यादव, मजदूर प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित चौरसिया, दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष किशोर दास, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार राय, कला व संस्कृति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शम्भू पोद्दार, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश मंडल, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुमार, जिला सचिव मनोज तांती, समीर सदा, रंजीत दास, खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, अलौली प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र राम, परबत्ता प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव, बेलदौर नगर अध्यक्ष संजय तांती, खगड़िया नगर अध्यक्ष पंकज कुमार यादव, राजद युवा के नगर अध्यक्ष विक्की आर्या, राजद नेता ई सोनू कुमार, मो जफर, चंद्रभास्कर कुमार, आमिर खान, छात्र नेता रौशन कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20251024 224015

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम…

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम...

error: Content is protected !!