Breaking News
IMG 20230507 WA0198

स्मरणीय रहेगा सोनेलाल मेहता का व्यक्तित्व व कृतित्व : बबलू मंडल

लाइव खगड़िया : जदयू नेता सह पूर्व एमएलसी सोनेलाल मेहता की याद में रविवार को शहर के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में जदयू के द्वारा स्मृति समागम सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल एवं मंच संचालन जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. वहीं दिवंगत सोनेलाल मेहता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई.

मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सह पूर्व मंत्री डॉ रेणू कुमारी कुशवाहा ने कहा कि सोनेलाल मेहता के मन में कपट नहीं था और वे सबको सम्मान देते थे. साथ ही वे दूसरों के काम के लिए हमेशा तैयार रहते थे और उनकी कृति को कभी नहीं भूलाया जा सकता है. वहीं पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने कहा कि सोनेलाल मेहता पार्टी के प्रति ईमानदारी व वफादार रहे और उन्हें कतई भूलाया नहीं जा सकता है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी चाहत है कि सोनेलाल मेहता का आदमकद प्रतिमा शहर में स्थापित हो.

इस अवसर पर जदयू पिछड़ा-अतिपिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ज्ञानचन्द्र पटेल ने कहा कि देश व समाज की सेवा सबसे बड़ी सेवा है और सोनेलाल मेहता ने ईमानदारी पूर्वक ऐसा किया. जिसके फलस्वरूप मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें विधान पार्षद् बनाया. वहीं जदयू जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि सोनेलाल मेहता दूसरों को आगे बढ़ाने के लिए काम करते रहे और समाज के पिछड़े व गरीबों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते थे. उन्होंने समर्पित रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया और वे उनका अनुसरण कर पार्टी को आगे ले जा रहे है. साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही आज सोनेलाल मेहता हमलोगों के बीच नहीं है, लेकिन उनका कृतित्व एवं व्यक्तित्व सदा स्मरणीय रहेगा.

मौके पय जदयू के प्रदेश महासचिव सह प्रभारी मुकेश विद्यार्थी, पूर्व समता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय सिंह, जदयू की प्रदेश महासचिव साधना देवी सदा, हम के प्रदेश महासचिव संजय यादव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, जदयू नेता पंकज कुमार पटेल, युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह त्यागी, संस्कृत कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ उमेश प्रसाद सिंह, सी पी आई के जिला सचिव प्रभाकर प्रसाद सिंह, लोजपा (रा) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव. सीपीआई एम एल के नेता प्राणेश कुमार, सुभाष चन्द्र जोशी, कांग्रेस के प्रवक्ता अरूण कुमार, स्व सोनेलाल मेहता की पुत्री कुमारी अर्चना राय व दामाद दीपक कुमार, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, नरेन्द्र गोयनका, नीलम वर्मा, चन्दन कश्यप, अजय मंडल, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, भाजपा के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह, पार्वती देवी, पुरूषोतम अग्रवाल, मोहम्मद शहाबउद्दीन, संदीप केडिया, उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतो, सुनील कुमार सिंह, सुनित चौधरी, अनिल जयसवाल, ललित चौधरी, जय कुमार सिन्हा, राका सहाय, वीणा पासवान, राजेश कुमार सिंह मुखिया, ललन कुमार मुखिया, पंकज चौधरी, मोहम्मद जियाउल हक, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, अनुज शर्मा, राजनीति प्रसाद सिंह, रामप्रकाश सिंह, अशोक राय, संजय कुमार कुशवाहा, जितेन्द्र पटेल, दिलीप कुमार पोद्दार, अमरेन्द्र सिंह, सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक रामलखन प्रसाद पासवान, कवि सूर्य कुमार पासवान, कवि सुखनन्दन पासवान, अरूण कुमार वर्मा, विजय कुमार सिंह, डॉ पुरातन गांधी, सिद्धांत सिंह छोटू , मो इश्तयाक अहमद, रमेश चन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, हेमंत सिंह, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल, मुन्नी जयसवाल, ममता जयसवाल, सुनीता कुमारी, मीरा देवी, गीता कुमारी, रीता कुमारी, शिवनारायण सिंह, चन्देश्वरी राम, पंकज कुमार मुखिया, नील कमल पटेल, रविंद्र सिंह, पंकज कुमार सिंह, संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख परमानंद राय, जयजयराम कुमार, उदय प्रसाद सिंह, जय प्रकाश मौर्य, नरेश सिह, धर्मेन्द्र सहनी, बुलबुल यादव, घनश्याम महतो, राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे. वहीं दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत नेता के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!