Breaking News
1682094613111

26 को खगड़िया पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, स्वागत को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

लाइव खगड़िया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष (बिहार विधान परिषद) सम्राट चौधरी के 26 अप्रैल को निर्धारित खगड़िया दौरे को लेकर जिले के भाजपा नेताओं ने तैयारी शुरू कर दी है. इस क्रम में पार्टी के जिला कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया. वहीं प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समन्यवक की भूमिका मे दिखे भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया और भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत सहित अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह को अभूतपूर्व बनाने को लेकर गहन मंथन किया साथ ही विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई.

मौके पर भाजपा नेता खंडेलिया ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार खगड़िया आ रहे हैं. जिसको लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित जिलेवासियों के बीच उत्साह है. वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के मौके को खास बनाने के लिए पूरे शहर को तोरण द्वार, भाजपा के झंडे एवं पोस्टर-बैनरों से पाटने की योजना है. जबकि भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य ने कहा कि खगड़िया जिला के सीमा में प्रवेश करते ही प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भाजपा नेता कृष्ण कुमार उर्फ़ मुन्ना यादव के नेतृत्व मे शुरू हो जायेगा. इस क्रम में सत्कार होटल से साईकिल व बाइक रैली गाजे-बाजे के साथ रोड शो करते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल राजकौशल रिसोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.

इधर भाजपा नेता ई. धर्मेंद्र कहा कि खगड़िया के बेटा और जन जन के नेता सम्राट चौधरी का खगड़िया की धरती पर ऐतिहासिक स्वागत होगा और वे स्वयं भी भाजपा के सभी मंच मोर्चो के कार्यकर्ताओ के साथ सम्पर्क कर दर्जनों जगहों पर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत की तैयारी मे लगे हुए हैं.

भाजपा नेता संजय खंडेलिया और जिलाध्यक्ष शत्रुध्न भगत ने बताया है कि कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है और कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा जल्द ही मीडिया से साझा की जाएगी. बैठक में लोकसभा संयोजक रविश चंद्र, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप आंनद, भाजपा नेता मनीष चौधरी, प्रमोद साह आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20251024 224015

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम…

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम...

error: Content is protected !!