Breaking News
1681312150844

मत्स्यजीवी सहयोग समिति : सरकारी नौकरी छोड़ चुनाव मैदान में कूदे बबलू

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रंंखड में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निर्वाचन को लेकर विभिन्न पदों के लिए नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इस चुनाव में मंत्री पद के लिए सतीश नगर निवासी कुंदन कुमार कुमोद उर्फ बबलू सहनी पोस्ट मास्टर की नौकरी को छोड़कर चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं. मामले को लेकर उन्होंने बताया कि परबत्ता प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दर्जन भर जलकर हैं. मछुआरा मेहनत भी कर रहे हैं, लेकिन उसे वाजिब हक प्राप्त नहीं हो रहा है. ऐसे में उन्होंने मछुआरा समाज के हित व सहयोग के लिए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है. बताया जाता है कि बबलू सहनी सतीश नगर डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थे और मछुआरे की दयनीय स्थिति को देखकर उनमें समाजसेवा की भावना जगी और वे चुनावी मैदान में कूद गये. मिली जानकारी के अनुसार मत्स्यजीवी सहयोग समिति में लगभग 2678 मतदाता हैं और यहां 19 अप्रैल को मतदान होना है.

इधर चुनाव को लेकर सहकारिता पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया है कि माला देवी एवं कैलाश सहनी द्वारा अपना नामांकन पत्र वापस लेने के बाद मंत्री पद के लिए कुल 5 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं. जबकि अध्यक्ष पद से 6 एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 32 नामांकन पत्र वैध मिला है और सभी को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है. साथ ही उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को मतदान सुबह 7 बजे से संध्या 4:30 बजे तक निर्धारित है और मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतों की गिनती की जाएगी.

Check Also

IMG 20260201 WA0042

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

संत रविदास की जयंती पर मोजाहिदपुर में भव्य कार्यक्रम, सामाजिक समानता का दिया गया संदेश

error: Content is protected !!