Breaking News
IMG 20230409 213238

भाजपा ने किया विभिन्न मंडल व मोर्चा अध्यक्षों के नामों की घोषणा

लाइव खगड़िया : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं जिला प्रभारी रामसुमिरन सिंह के अनुमोदन के उपरांत रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने जिले के विभिन्न मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा कर दी है. जारी लिस्ट के अनुसार अलौली मंडल का अध्यक्ष गौरव राज को, हरिपुर मंडल का अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह, बेला मंडल का अध्यक्ष पंकज कुमार महतो, खगड़िया नगर अध्यक्ष अक्षय सूरी, सन्हौली मंडल अध्यक्ष राजीव मोहन सिंह, खगड़िया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार चौधरी, मानसी मंडल अध्यक्ष राजाराम सिंह, चौथम पूर्वी मंडल अध्यक्ष मनोज भारती, चौथम पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुभाष यादव, पीनगरा मंडल अध्यक्ष त्रिपुरेन्दर गुप्ता, बेलदौर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार साह, महेशखूंट मंडल अध्यक्ष हरीलाल दास, गोगरी पूर्वी मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार राजा, गोगरी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, गोगरी नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, परबत्ता मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राय एवं महदीपुर मंडल का अध्यक्ष उपेंद्र सिंह को बनाया गया है.

जबकि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व पुनः मनीष कुमार राय (गुड्डू) को दी गई है. वहीं भाजपा युवा मोर्चा जिला का अध्यक्ष सुमन चौरसिया को, महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी को, अति पिछड़ा मोर्चा का जिला अध्यक्ष कुलदीप आनंद को, किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला अध्यक्ष राकेश पासवान एवं अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष मुक्तारूननबी उर्फ साकिब अहमद को बनाया गया है.

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी नवमनोनीत पदाधिकारी के कुशल संगठन नेतृत्व क्षमता से भाजपा का जिला संगठन और भी मजबूत होगा एवं 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़कर विजय प्राप्त करना है. इधर सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को लोकसभा संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष रवीशचंद्र सिन्हा उर्फ बंटा, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, जिला महामंत्री सुनील चौधरी, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार, एवं जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, भाजपा नेता राजेश सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

Check Also

IMG 20251024 224015

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम…

परबत्ता : आ देखें ज़रा किसमें कितना है दम ! जम के रखना कदम...

error: Content is protected !!