Breaking News
IMG 20230217 WA0194

पुण्यतिथि पर जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धासुमन, जदयू नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लाइव खगड़िया : जदयू के कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 35वीं पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने नारा दिया था कि ‘अधिकार चाहो तो लड़ना सीखो, पग-पग पर अड़ना सीखो, जीना है तो मरना सीखो’. इस नारा को आज अमल करने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने कहा कि जननायक सदैव गरीबों व वंचितों के लिए लड़ाई लड़ते रहे और पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. साथ ही उनका पिछड़ा वर्ग का ध्रुवीकरण, हिन्दी का प्रचार-प्रसार, समाजवादी विचारधारा एवं किसानों को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य रहा.

वहीं जदयू की प्रदेश सचिव नीलम वर्मा, जदयू प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, पंकज कुमार पटेल, निर्मला कुमारी तथा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल आदि ने कर्पूरी ठाकुर की राजनीति को जन सेवा की भावना बताते हुए कहा कि वे वास्तव में सादगी और ईमानदारी के मिशाल थे. जिन्होंने सामान्य, सरल और सहज जीवनशैली के साथ खुद को जीया और दूसरों के लिए प्रेरणा छोड़ गये. साथ ही कहा गया कि उनके पदचिन्हों पर चलकर ही उनके अधूरे सपने को साकार किया जा सकता है.

मौके पर जदयू नेता अनिल जायसवाल, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, रामविलाश महतो, जिला सचिव अनुज शर्मा, नगर परिषद् के अध्यक्ष जीतेन्द्र पटेल, वकिल सिंह, अंगद कुमार, मोहन सिंह, राज रोमेन कुशवाहा, बीरेंद्र पासवान, पूर्व मुखिया मक्खन साह, जय प्रकाश मौर्य, मदन सदा, अजय साह, कार्यालय प्रभारी राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!