Breaking News
1676046598998

बीएसएफ हेड कांस्टेबल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जम्मू कश्मीर में कार्यरत बीएसएफ के हेड कांस्टेबल नित्यानंद दास का मुंगेर के सदर अस्पताल में आकस्मिक निधन की खबर है. वे मूल रूप से जिले के परबत्ता प्रखंड के दरियापुर भेलवा पंचायत के नयागांव के निवासी थे.

मिली जानकारी के मुताबिक बीएसएफ के हेड कांस्टेबल नित्यानंद दास छुट्टी में गांव आएं हुए थे तथा मुंगेर जिले के चंडी स्थान के पास अपनी जमीन पर घर का निर्माण कार्य कर रहे थे. वहीं शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मुंगेर के सदर अस्पताल लाये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि नित्यानंद दास मुंगेर में अपने बहन के यहां रहकर गृह निर्माण कार्य करवा रहे थे. वे 1992 में हजारीबाग से बीएसएफ में जॉइनिंग किया था. 1993 में मुंगेर जिले के बरियारपुर ब्रह्मा स्थान गांव के प्रतिभा कुमारी से उनकी शादी हुई औऋ उन्हें एक पुत्र निशी राज एवं एक पुत्री दीप प्रिया है. उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. उनकी पत्नी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि निधन की सूचना बीएसएफ के अधिकारी को दे दी गई है.

Check Also

IMG 20260319 WA0021 Scaled

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

​पुस्तकालय समाज को देता है नई दिशा, शिक्षा से ही संभव है सर्वांगीण विकास: विधायक बबलू मंडल

error: Content is protected !!