Breaking News
IMG 20230125 WA0217

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नगर परिषद कार्यालय में ली गई शपथ

लाइव खगड़िया : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को खगड़िया नगर परिषद कार्यालय में मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई. वहीं प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी रौशन कुमार ने शपथ दिलाई और खुद भी शपथ ली. इस क्रम में शपथ ली गई कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें.”

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है. शपथ पत्र लेने वालों में प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी ई रौशन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार, विजय यादव, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, सहायक अमरनाथ झा, सुबोध कुमार, विक्की कुमार, मनोज कुमार, गंगाराम, राजकुमार, धर्मेन्द्र कुमार, रोहित कुमार, प्रदुमन कुमार आदि शामिल थे.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!