Breaking News
IMG 20230106 WA0261

शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड का उद्भेदन, तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड के उद्भेदन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एक बेहद ही पेचीदे मामले का पुलिस ने 15 दिनों के अंदर उद्भेदन करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष 22 दिसंबर को जिले के सदर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड स्थित घर में मनोज साह व उनकी पत्नी सुनीता देवी की हत्या धारदार हथियार से बदमाशों ने कर दिया था.

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में भागलपुर की एफ एस एल टीम ने निरीक्षण कर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलित किया था. साथ ही कांड का उद्भेदन व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधानक टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद तकनीकी साक्ष्य के आधार पर अनुसंधानक टीम ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर दिया. जबकि घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बेगूसराय जिला के नगर थाना क्षेत्र के दीपक पोद्दार एवं खगड़िया जिले के सदर थाना क्षेत्र के वेदप्रकाश व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवमणि राय शामिल हैं. बताया जाता है कि अभिषेक कुमार वर्तमान में चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में रह रहे थे.

छापेमारी दल में सदर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार सिंह व राजीव कुमार सिंह एवं तकनीकी शाखा प्रभारी पु.अ.नि. फैसल अहमद अंसारी आदि शामिल थे.

Check Also

IMG 20260107 WA0044 Scaled

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

वार्ड नं. 37 को मिली ₹20.77 लाख की सड़क की सौगात, सभापति अर्चना कुमारी ने किया उद्घाटन

error: Content is protected !!